फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Retired railway employee injured by bullies

Amroha News: दबंगों ने घायल किया रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी घायल

Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employee injured by bullies
गजरौला। दबंगों ने खेत में खड़ी फसल नष्ट करने के विरोध पर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी पर हमला कर दिया। उसकी आंख पर घूंसे मारे। घायल को सीएचसी में लाया गया। जहां से जिला अस्पताल और बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया। मामला थाना क्षेत्र के गांव फौंदापुर का है। गांव निवासी नासिर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि परिवार के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। दबंग प्रवृत्ति के लोग उनके खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने नासिर पर हमला बोल दिया। उसकी आंख पर कई घूंसे मारे। घायल को सीएचसी में लाया गया। जहां से जिला अस्पताल कर दिया गया। यहां से उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सरफराज हुसैन, कौसर अली, आमिर, गुड्डू, साकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed