फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Restoration of Ban started, starting from Bakipur

Amroha News: बान का जीर्णोद्धार शुरू, बाकीपुर से शुरुआत

Thu, 06 Feb 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Restoration of Ban started, starting from Bakipur
अमरोहा के गांव बाकीपुर में बान नदी की सफाई कराते बीडीओ नीरज गर्ग। संवाद
अमरोहा। अपना अस्तित्व खोती जा रही बान नदी का स्वरूप अब धीरे-धीरे वापस लौटेगा। अमर उजाला की मुहिम के बाद इसकी कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर अमरोहा ब्लॉक के गांव बाकीपुर से इसकी शुरुआत भी हो गई। पंचायत के मनरेगा मजदूरों की ओर से नदी की सफाई और जीर्णोद्धार का काम किया गया। अब बान नदी धीरे-धीरे अपने पुराने स्वरूप में लौट आएगी जिले के लोगों में ऐसी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

यूं तो बान नदी का अस्तित्व बहुत पुराना है। मशहूर शायर जोन एलिया ने भी अपनी शायरी में इस बान का जिक्र कर दुनियाभर में इसका नाम किया, लेकिन समय के साथ नदी का स्वरूप गुम होता चला गया। कई गांवों में नदी नाले के रूप में तब्दील हो गई तो कई गांव इसकी जमीन पर कब्जा कर खेती होने लगी। नदी को इसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए अमर उजाला ने मुहिम शुरू की तो इसके जीर्णोद्धार की आस जगने लगी। प्रशासन और विकास विभाग ने भी संज्ञान लेते हुए नदी का पुराना स्वरूप वापस लाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने एसडीएम को नदी की पैमाइश कराते हुए कब्जा हुई जमीन को खाली कराने को कहा तो, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने संबंधित बीडीओ को सर्वे करने के निर्देश दिए थे। सर्वे रिपोर्ट में कई गांवों में नदी की जमीन पर फसले खड़ी होने व झाड़ियां उगी होने का जिक्र किया गया था। बुधवार को डीएम के निर्देश पर नदी की सफाई व खोदाई का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा के गांव बाकीपुर, शाहिदपुर से इसकी शुरुआत की गई। बीडीओ नीरज गर्ग के निर्देशन में शुरू हुए सफाई अभियान में नदी में खड़ी झाड़ियों को साफ करते हुए खोदाई का काम कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूरों ने काम किया। सफाई अभियान की शुरुआत बाकीपुर के प्रधान पति रिजवान हैदर व शाहिदपुर के प्रधान पति राजीव चौहान ने नारियाल तोड़कर की।
इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत मदनपाल सिंह, एपीओ ब्रजभान सिंह, योगेंद्र सिंह, शाहिदपुर के पंचायत सचिव जयकिशोर व बाकीपुर की पंचायत सचिव पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
जनपद में 47 किलोमीटर लंबी है बान
राजस्व विभाग के मुताबिक जिले में बान नदी की लंबाई करीब 47 किलोमीटर है। यह नदी बिजनौर जनपद से नौगांवा सादात क्षेत्र के शिकरिया से अमरोहा जिले में प्रवेश करती है। जिले में यह नदी करीब तीस से अधिक गांवों से होकर गुजरती है।
नदियों को पुर्नजीवन देने के लिए अमर उजाला की पहल सराहनीय है। नदी को उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए काम किया जाएगा। संबंधित एसडीएम को नदी की पैमाइश कराने के निर्देश भी दिए हैं। नदी की जमीन पर हो रहे कब्जों को खाली कराया जाएगा। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम

बान नदी को उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए काम शुरू किया गया है। जल संरक्षण के लिए अमर उजाला की यह सकारात्मक पहल है। नदी की सफाई के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। जहां से नदी गुजर रही है, वहां पंचायतों को एस्टीमेट बनवाने के लिए कहा गया है। जब तक नदी को उसका पुराना स्वरूप नहीं मिल जाएगा। तब तक सफाई व खोदाई का काम जारी रहेगा।

- अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article