{"_id":"6316d5a56fd7fc2712208d41","slug":"report-on-15-including-dairy-operator-in-deadly-attack-and-robbery-on-bjp-leader-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amorha: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले व लूटपाट में डेयरी संचालक समेत 15 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amorha: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले व लूटपाट में डेयरी संचालक समेत 15 पर रिपोर्ट
Tue, 06 Sep 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:37 AM IST
सार
सैदनगली के मोहल्ला सैनियों वाला निवासी अमित गुर्जर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला मंत्री हैं। अमित गुर्जर ने कुछ दिन पूर्व खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। कहा था कि सिसौना गांव निवासी बदन सिंह द्वारा अवैध रूप से डेयरी का संचालन किया जा रहा है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सैदनगली में दूध की डेयरी पर छापा लगवाने की मुखबिरी के शक में भाजपा नेता पर किए गए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में डेयरी संचालक समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सैदनगली के मोहल्ला सैनियों वाला निवासी अमित गुर्जर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला मंत्री हैं। अमित गुर्जर ने कुछ दिन पूर्व खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। कहा था कि सिसौना गांव निवासी बदन सिंह द्वारा अवैध रूप से डेयरी का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बदायूं, संभल की दिशा से आने वाले दूध के टैंकरों को रोका जाता है।
उनमें से दूध निकाल कर पानी मिलाया जाता है और अन्य उत्पादों से नकली दूध बनाकर टैंकरों में भरवाया जाता है। इसकी शिकायत मिलने पर रविवार को खाद्य निरीक्षक युद्धवीर सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की थी। मौके पर एक टैंकर खड़ा हुआ मिला था। दूध के सैंपल भरकर प्रयोगशाला भेजे गए थे।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम अमित गुर्जर अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में डेयरी संचालक बदन सिंह एवं उसके साथियों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की थी। फायरिंग भी की थी। बाइक तोड़ दी। गले से सोने की चेन एवं जेब में रखी 1100 की नकदी भी लूट ली थी। मुंह में पिस्टल घुस कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था।
सैदनगली इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर संभल के थाना एचौड़ा कंबोह के गांव ज्ञानपुर सीसोना निवासी बदन सिंह, सविंदर कोविद्र, शक्ति, कृष्णा, सुमित, मोनू, महेश को नामजद और सात लोग अज्ञात समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।