{"_id":"61ec59dc07e6cf1f4324aebc","slug":"report-of-fraud-on-four-including-gas-agency-operator-jpnagar-news-mbd4167947169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक समेत चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी संचालक समेत चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट की खरीद-फरोख्त करने के मामले में पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक समेत चार लोगों को खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया चमन गांव निवासी हाजी आशिक का आरोप है कि अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी अतहर रिजवी ने उन्हें आवास विकास कालोनी में स्थित एक प्लाट अपना बता कर बेचा था। तय रकम भी दे दी गई। लेकिन वह प्लाट उनका नहीं निकला। रुपये वापस मांगने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने अतहर रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं अतहर रिजवी का आरोप है कि उन्होंने हाजी आशिक को कोई प्लाट बेचा ही नहीं है। जिस प्लाट की बात वह कर रहे हैं, उसके कोई संबंध नहीं है। उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा है। इस मामले में अतहर रिजवी ने भी न्यायालय की शरण लेकर नगर कोतवाली हाजी आशिक निवासी ढकिया चमन, इकबाल खां निवासी हैवतपुर सलारपुर, सोहराब निवासी मुहल्ला सराय कोहना और ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।