फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against four including fiancee for breaking relationship

रिश्ता तोड़ने के मामले में मंगेतर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four including fiancee for breaking relationship
शादी से ग्यारह दिन पहले दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने वाले मंगेतर आकाश, उसके भाई विकास, पिता महेश और मां कुंती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी थी। फिलहाल महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती की शादी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। अट्ठारह नवंबर 2020 को मंगनी की रस्म पूरी हुई। जबकि शादी दो मई 2021 में होना तय हुई थी। आरोप है कि शादी से 20 दिन पहले लड़के पक्ष वाले दहेज में मोटरसाइकिल और 1.50 लाख रुपये, 70 जोड़ी कपड़े और रात की शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके लिए मना किया तो शादी से 11 दिन पहले रिश्ता तोड़ लिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों को बीच कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में कई बार पुलिस को प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है। अब मंगेतर दूसरी शादी करने की फिराक में है। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में धमकी देते हुए कहा था कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed