फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Report filed against five for attack on youth

युवक पर हमले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five for attack on youth
युवक पर हमले के मामले में उसके पांच दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार की शाम डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में समीम अहमद का परिवार रहता है। उनका बेटा जैद इलाही शाम करीब पांच बजे चौधरपुर से घर लौट रहा था। वह जैसे ही गांव से कुछ पहले आम के बाग के पास पहुंचा, तभी कुछ युवकों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपी को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से आरोपी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि घायल जैद इलाही के भाई फहीम अहमद की तहरीर पर टोनी उर्फ अब्दुल कादिर निवासी अम्हेड़ा, सैफ अली निवासी करनपुर, सिकंदर निवासी कटाई थाना गजरौला और तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed