{"_id":"64c41d392fc2b0fd7808c885","slug":"report-filed-against-brother-in-laws-unintentional-murder-for-two-years-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-1927-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जीजा की गैर इरादतन हत्या में दो सालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जीजा की गैर इरादतन हत्या में दो सालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज
Sat, 29 Jul 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सौहरका निवासी संजय की गैर इरादतन हत्या में उसके दो सालों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। संजय का शव 19 फरवरी 23 की सुबह नाईपुरा के सामने मिला था।
मृतक के पिता लाले सिंह निवासी सौहरका द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा संजय हापुड़ जिले के झड़ीना गांव में खेतों में मजदूरी करता था। संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के भटपुरा में उसकी ससुराल है। 18 फरवरी की सुबह दस बजे संजय अपने साले गुड्डू के साथ यह कह कर घर से निकला कि वह भटपुरा मे पैसों का हिसाब करने जा रहा है। संजय ने अपनी बाइक बेच कर ससुर काशीराम को रुपये उधार दिए थे। उसने ससुराल से अपने रुपये लाने की भी बात कही थी। लाले सिंह ने भटपुरा निवासी राहुल को फोन कर यह जानकारी ली कि संजय उसके पास पहुंच गया है या नहीं। संजय ने पहुंचने की बात कह फोन काट दिया। 19 फरवरी की सुबह आठ बजे उनको रिश्तेदारों से पता चला कि संजय का शव नाईपुरा सामने हाईवे पर मिला है। वह गजरौला पहुंचे, लेकिन तब तक शव मोर्चरी पर रखा जा चुका था। उनके बेटे का अपहरण कर हत्या की गई। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके साले राहुल व गुड्डू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। थाना पुलिस ने पुष्टि की है।