फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relatives create an uproar over woman's death after delivery

Amroha News: प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Relatives create an uproar over woman's death after delivery
मंडी धनौरा(अमरोहा)। प्रसव के बाद महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि प्रसव के बाद चिकित्सक की लापरवाही से महिला की जान गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद काेई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम जलीलपुर मूंगरा निवासी पुनीत की पत्नी बबीता ने एक निजी अस्पताल में रविवार को बच्चे को जन्म दिया था। सोमवार की रात तबीयत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने सोमवार की मध्य रात्रि के बाद बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बबीता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। हालांकि रात को ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में महिला के परिजनों द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed