फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relatives attacked in land dispute, two injured

Amroha News: जमीन को लेकर विवाद में रिश्तेदारों पर हमला, दो घायल

Wed, 03 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Relatives attacked in land dispute, two injured
हसनपुर। किसान पर कोई संतान नहीं होने पर उसने अपना शादीशुदा भांजा गोद ले लिया। इससे परिवार के लोग नाराज हो गए। इसी नाराजगी में रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया और जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव डगरपुरी में किसान ऋषिपाल सिंह रहते हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। उनके पास गांव के नजदीक पांच-छह बीघा जमीन है और घर है। उन्हाेंने कुुछ समय पहले गांव चकौरी निवासी अपनी बहन का बेटा इंद्रपाल को गोद लिया था। इंद्रपाल भी शादीशुदा है। इसी बात से ऋषिपाल सिंह के परिवार के अन्य लोग परेशान हैं। सोमवार रात इंद्रपाल का बड़ा भाई गौतम और चचेरे भाई रवि चौहान, इंद्रपाल को गांव चकौरी से डगरपुरी छोड़ने गए थे। आरोप है कि जायदाद ना मिलने की रंजिश में परिवार के लोगों ने रवि चौहान और गौतम के साथ कहासुनी करते हुए मारपीट की। मारपीट में रवि चौहान व गौतम बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर शिवम, विवेक, शीशपाल निवासी ग्राम डगरपुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed