फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Relationship broken when demand for car and Rs 5 lakh not met

Amroha News: कार व पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken when demand for car and Rs 5 lakh not met
गजरौला। रिश्ता तय होने पर वर पक्ष ने पांच लाख रुपये व स्विफ्ट कार की मांग कर दी। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया। पंचायत में कन्या की मां और रिश्तेदारों के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन निवासी मिथलेश शर्मा ने अपनी बेटी कुमारी भूमिका का रिश्ता संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी राहुल शर्मा के साथ किया। रिश्ता एवं गोद भराई का कार्यक्रम गजरौला में सादुल्लेपुर सामने हाईवे किनारे एक होटल में किया गया। मिथलेश शर्मा का आरोप है कि रिश्ता एवं गोद भराई के एक महीने बाद स्विफ्ट कार व पांच लाख रुपये की मांग की। उनके पति का निधन हो चुका है, इसलिए वह दहेज में कार और पांच लाख रुपये देने में असमर्थ हैं। उन्होंने दहेज मांगे जाने की शिकायत रिश्ते के बिचौलिया व रिश्तेदारों से की। इसके बाद वर पक्ष ने 24 दिसंबर-23 को गजरौला के सुल्तान नगर मोहल्ले में पंचायत की। जिसमें मिथलेश देवी व उनके रिश्तेदार पहुंचे। वर पक्ष ने पंचायत में भी दहेज की मांग दोहराई।
विज्ञापन

धमकी दी कि मांग पूरी नहीं की गई तो वह बेटे का रिश्ता तोड़ कर दूसरी जगह से शादी करने को मजबूर होंगे। मिथलेश व उनके रिश्तेदारों को बेइज्जत कर भगा दिया। जिससे उनकी बेटी को मानसिक आघात पहुंचा। उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वर राहुल शर्मा, उसके पिता सुरेश शर्मा, मां शकुंतला शर्मा, राहुल के चाचा भगवत शरण और चचेरे भाई मनोज शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed