{"_id":"68d845c34d3347d579013ff3","slug":"registration-offices-will-open-today-as-well-registry-can-be-done-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148647-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, करा सकेंगे रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, करा सकेंगे रजिस्ट्री
Sun, 28 Sep 2025 07:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। त्योहारी सीजन व 20 हजार रुपये से अधिक के निबंधन शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किए जाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जिले के सभी निबंधन कार्यालयों को रविवार छुट्टी के दिन खोलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अगले माह से बढ़ रहे सर्किल रेट को देखते हुए भी जमीन के खरीदार इसका फायदा उठा सकते हैं।
जिले में नए सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। जिस पर 29 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके अलावा त्योहारी सीजन में नवरात्र के मौके पर भी लोग जमीन की खरीद फरोख्त करतें है। नए सर्किल रेट जारी होने से पहले व 20 हजार से अधिक का निबंधन शुल्क ऑनलाइन जमा होने में आ रही परेशानियों को देखते हुए आज भी लोग रजिस्ट्री करा सकते हैं। एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने रविवार को भी सभी निबंधन कार्यालय खोले जाने के निर्देश जारी किए हैं।