फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   registration for electric bill

कल तक मौका, बिजली के 75 हजार बकाएदारों का पंजीयन चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
registration for electric bill
अमरोहा। बिजली बिल में 100 प्रतिशत ब्याज माफी के पंजीयन के लिए 15 मार्च तक मौका है। ऐसे में कल तक 75,624 बकायेदारों का पंजीयन चुनौती बन गई है। जिले में कुल 98,005 बकायेदार चिह्नित हैं लेकिन अब तक महज 22,381 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। यूपी इनर्जी डॉट इन पर ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा है। सभी बकाये को 31 मार्च तक जमा करना जरूरी है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बिजली निगम ने बकायेदारों के लिए जनवरी तक के बिल में 100 प्रतिशत ब्याज माफी योजना शुुरू की है। जिले के चारों वितरण खंड में कुल 98,005 उपभोक्ताओं पर कुल 4,30,15,87,472 रुपये बकाया है। घरेलू और नलकूप श्रेणी के उपभोक्ता यूपी इनर्जी डॉट इन से पंजीयन करा सकते हैं। जनवरी तक के बकाये का 30 प्रतिशत रकम जमा करना है। संशोधित बिल की रकम को वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना के पंजीकृत बकायेदारों का किस्त जमा नहीं करने पर पंजीयन निरस्त हो गया था। वह लोग भी पंजीयन करा सकते हैं। जिले मेें बमुश्किल 18.33 प्रतिशत यानी 22,381 उपभोक्ताओं के पंजीयन हुए हैं। पंजीयन में सबसे खराब प्रगति अमरोहा द्वितीय की है यहां पर 19.52 प्रतिशत पंजीयन हुए उसके बाद अमरोहा प्रथम में 21.70 प्रतिशत पंजीयन हुए हैं। इसके अलावा गजरौला प्रथम में 23.80 प्रतिशत बकायेदारों ने पंजीयन कराया है जबकि गजरौला द्वितीय में 25.37 प्रतिशत पंजीयन हुए हैं। पंजीयन की प्रगति देख प्रतीत हो रहा है कि 100 प्रतिशत उपभोक्ता लाभान्वित नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed