फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Refusal to bring marriage procession for dowry

Amroha News: दहेज के लिए बरात लाने से इन्कार

Thu, 29 Feb 2024 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 29 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Refusal to bring marriage procession for dowry
अमरोहा। दहेज के लिए लड़के पक्ष ने बारात लाने से इन्कार कर दिया। गोद भराई की रस्म भी हो चुकी है। मामले में पुलिस ने पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीबड़ा खुर्द निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 26 जून को लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के घर जाकर गोद भराई की रस्म पूरी कराई। 3 मार्च 2024 को शादी की तारीख तय है। 26 फरवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार लड़की पक्ष के लोग लग्न-रिश्ता लेकर लड़के पक्ष के घर पहुंचे। यहां खाना खाने के बाद रिश्ता-लग्न की रस्म अदायगी शुरू की गई। आरोप है कि तभी लड़के पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। इस दौरान समझने के काफी प्रयास किए गए लेकिन वह नहीं माने। स्पष्ट कह दिया कि पांच लाख रुपये नहीं दोगे तो शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। जिससे हंगामा हो गया। बाद में लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को वहां से भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने लड़के पक्ष के पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें वरुण चौहान, सुरेश चौहान, परम सिंह, नरेश, विनोद, भूरे, नीरज देवी, सुशीला, इब्ली, कविता, नीतू, देवस्या, स्वाति, अभिषेक और मीनाक्षी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed