फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   reenager recovered from himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मौसेरे भाई के साथ बरामद अपह्रत किशोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
reenager recovered from himachal pradesh
अमरोहा। पांच दिन पहले अपह्रत किशोरी आरोपी मौसेरे भाई के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से बरामद हो गई है। अमरोहा पुलिस की दो टीमे कुल्लू पहुंच गई है। गुरुवार को उन्हें लेकर कोतवाली पहुंच सकती है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मजदूर की नाबालिग बेटी पांच मार्च को सवा छह बजे स्कूल का कोई काम बता कर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों के तलाश करने पर किशोरी को मौसेरे भाई के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की जानकारी मिली। लिहाजा परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और किशोरी को वापस मांगा। लेकिन आरोपियों ने किशोरी को वापस करने से इंकार कर दिया था। मौसा ने अपने बेटे के साथ जबरदस्ती शादी करने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने मौसेरे भाई असद, उसके पिता जिकरुल, मां आबिदा और भाई हारून निवासी बब्लपुरी रामपुर के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। तभी से पुलिस किशोरी को बरामद करने की कोशिश कर रही थी। इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी असद और किशोरी की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मिली है। पुलिस की दो टीमें बुधवार को कुल्लू पहंच गई है। गुरुवार की शाम कर दोनों की कोतवाली लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed