फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rapid erosion by the Ganges; thousands of *bighas* of crops across five villages have been swallowed by the river.

Amroha News: गंगा का कटान तेज, पांच गांवों की हजारों बीघा फसल नदी में समाई

Sun, 30 Aug 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rapid erosion by the Ganges; thousands of *bighas* of crops across five villages have been swallowed by the river.
हसनपुर(अमरोेहा)। गंगा का जलस्तर बढ़ने और धारा खेतों की ओर मुड़ने से तहसील क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ब्रजघाट से हरिबाबा धाम तक करीब 45 किलोमीटर क्षेत्र में बह रही गंगा के तटबंध के भीतर 30 से अधिक गांवों में खेती होती है। सतेड़ा, गंगाचोली, पिपलौती कला, पिपलौती खुर्द, सिरसा गुर्जर की मढैया और दयावली में तेजी से कटान हो रहा है।
विज्ञापन

सतेड़ा निवासी पीतम सिंह के मुताबिक पिछले 15 दिनों में गांव की करीब एक हजार बीघा भूमि और फसल गंगा में समा चुकी है। गंगाचोली में करीब 900 बीघा, पिपलौती कला में एक हजार और सिरसा गुर्जर में करीब 1100 बीघा भूमि व फसल प्रभावित हुई है। इन गांवों में करीब पांच हजार बीघा भूमि और फसल नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन

गंगा के टापू या तटबंध के भीतर बसे गंगानगर, सतेड़ा की मढैया, धोरिया की मढैया और सिरसा गुर्जर की मढैया समेत धोरिया, दयावली, चक की मढैया, सतेड़ा, गंगाचोली, श्यामपुरी, पिपलौती, सिरसा गुर्जर, महमूदाबाद, महरपुर गुर्जर, शहबाजपुर गुर्जर, देहरी गुर्जर, जल्लोपुर, बिरामपुर, फूलपुर, जामन वाली, पौरारा, सिरसा कला, मलकपुर, मरौरा, ख्वाजेपुर, जीपपुर और मुबारिजपुर के किसान प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि फसलों के नुकसान का आकलन कराया जाएगा और किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed