फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape with a girl : crimnal not hanged

अमरोहा की निर्भया को कब मिलेगा इंसाफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
rape with a girl : crimnal not hanged
ढबारसी (अमरोहा)। दिल्ली की निर्भया के चार दरिंदों को शुक्रवार को फांसी दे दी गई। जिले की निर्भया के दरिंदे को कब फांसी मिलेगी, ये सवाल उठने लगा है। मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दरिंदे को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनाए पंद्रह साल हो गए लेेकिन अब तक दोषी को फांसी नहीं मिल सकी। दोषी आगरा जेल में बंद है।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र में आठ अक्तूबर 2000 को दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। महज पौने नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई और उसकी हत्या कर दी गई। 9 अक्तूबर 2000 को मासूम का शव एक कॉलेज के पीछे अरहर के खेत में मिला था। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म-हत्या के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी के खून से सना नैकर और बनियान बरामद किया गया था। मुकदमे में मजबूत साक्ष्य के आधार पर जनपद न्यायाधीश ने 2005 में राजकुमार को फांसी की सजा सुनाई। 15 साल बाद भी कानूनी अड़चनों के चलते मासूम के दरिंदे को सजा नहीं मिली है। फांसी की सजा होने के बाद राजकुमार को मुरादाबाद से आगरा की जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

काश! मेरी बेटी को निर्भया की तरह इंसाफ मिलता
अमरोहा। निर्भया के दरिंदों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद जिले की निर्भया की मां को भी इंसाफ की उम्मीद जागी है। मासूम की मां का कहना है कि संसाधनों के अभाव और मेरे परिजनों को कानूनी समझ न होने के कारण आज तक न्याय नहीं मिल सका। मेरी बेटी की निर्दयता से हत्या करने वाला दरिंदा आज भी जिंदा है। जिसका मलाल मुझे मरते दम तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed