फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape of girl

युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
rape of girl
खेत पर पशुओं का गोबर डालने गई युवती के साथ पड़ोसी के ही गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई गई। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 19 वर्षीय एक युवती पशुओं का गोबर पल्ले में भरकर पास में ही खेत पर डालने के लिए गई थी। इस दौरान पड़ोसी गांव के एक युवक ने बुरी नीयत से युवती को दबोच लिया। गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी का पीछा करते हुए पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई गई। जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। इसके बाद नाराज लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज निवासी गांव डगरौली थाना हसनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed