फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rape of friend's wife, arrested

दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rape of friend's wife, arrested
रजबपुर। घर में बैठकर शराब पी रहे युवक ने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पड़ लिया। मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान का परिवार रहता है। उनके कपिल कुमार का आना जाना है। किसान और आरोपी कपिल दोनों दोस्त हैं। अक्सर दोनों एक साथ शराब पीते थे। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम को दोनों घर में ही बैठ कर शराब पी रहे थे। किसान का बेटा और पुत्रवधू भी दवाई लेने गए हुए थे। इस बीच किसान किसी काम से घर से बाहर चला गया। आरोप है कि कपिल कुमार ने शराब पीने के बाद किसान की पत्नी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसान के वापस लौटने पर पत्नी ने आपबीती सुनाई। थोड़ी ही देर में किसान का बेटा और पुत्रवधू भी आ गए। बाद में उन्होंने कपिल कुमार को पकड़ लिया और मारपीट की। सूचना मिलने पर डॉयल-112 की टीम भी पहुंच गई और हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कपिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed