{"_id":"5ebef2a88ebc3e909726a0ba","slug":"rape-jpnagar-news-mbd349330582","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने बनाई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने बनाई वीडियो
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। प्रेमी ने प्रेमिका की शह पर उसी के सामने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। प्रेमिका ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। आरोपी के मुताबिक तेरह मई को गांव की एक युवती किसान की 12 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गई। यहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था। प्रेमिका की शह पर उसके प्रेमी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान प्रेमिका ने वीडियो बना ली। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- शरद मलिक, इंस्पेक्टर डिडौली