{"_id":"6923738d221825b0450042c6","slug":"rampur-youths-body-found-hanging-suspicion-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-152056-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फंदे पर लटका मिला रामपुर के युवक का शव, हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फंदे पर लटका मिला रामपुर के युवक का शव, हत्या की आंशका
Mon, 24 Nov 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के बदावाला में किराये पर रहने वाले रामपुर निवासी लोकेश (40) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव किराये के मकान के कमरे में खिड़की के सहारे पर फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लोकेश के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, अविवाहित लोकेश के साथ रहने वाली महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।
लोकेश रामपुर के सैफनी थानाक्षेत्र के चंदपुर कलां गांव निवासी रामपाल सिंह के बेटे थे। चार भाई-बहनों के तीसरे नंबर के लोकेश करीब चार साल से अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला बदावाला में विजयपाल सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। वह अविवाहित थे। उनके साथ में प्रभा नाम की महिला भी रहती है। हालांकि, यह महिला कौन है। परिजन भी इससे अनजान हैं।
लोकेश कुमार किसी प्रॉपर्टी डीलर की प्लॉटिंग पर मुंशी का काम करते थे। रविवार दोपहर करीब चार बजे लोकेश का शव किराये के मकान में ही खिड़की के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका मिला। लोकेश के साथ रहने वाली महिला ने ही उनके परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर लोकेश के परिजन मौके पर आ गए और उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी सबूत जुटाए। मृतक लोकेश के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कानूनी कार्रवाई की है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में लोकेश द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, लोकेश के साथ रहने वाली प्रभा नाम की महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है और लोकेश के संपर्क में कब से आई इसकी भी जांच की जा रही है।