फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rampur youth dies in road accident

सड़क हादसे में रामपुर के युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rampur youth dies in road accident
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रामपुर के युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ। बुधवार की देर शाम रामपुर जनपद के थाना व कस्बा टांडा के मोहल्ला दूल्हावाला निवासी अनिल सैनी (24) पुत्र सूरजपाल सिंह बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद की तरफ से गजरौला की तरफ जा रहा था। उसकी बाइक नीलीखेड़ी गांव के सामने फ्लाईओवर के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। परिजन अनिल सैनी को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर गए थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed