{"_id":"68e184337a4eb3deeb0d8e47","slug":"rampur-depot-roadways-bus-hangs-after-breaking-the-railing-of-brajghat-ganga-bridge-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-149094-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ब्रजघाट गंगा पुल की रेलिंग तोड़कर लटकी रामपुर डिपो की रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ब्रजघाट गंगा पुल की रेलिंग तोड़कर लटकी रामपुर डिपो की रोडवेज बस
Sun, 05 Oct 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट में गंगा पुल पर लटकी रामपुर डिपो की रोडवेज बस। वीडियो ग्रैब
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली जा रही रामपुर डिपो की रोडवेज बस ब्रजघाट में गंगा पुल की रेलिंग तोड़कर पुल से लटक गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर हापुड़ जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।
मामला शनिवार शाम करीब 5.30 बजे का बताया जा रहा है। रामपुर डिपो की रोडवेज बस को चालक अनूप सिंह रामपुर से दिल्ली लेकर जा रहे थे। बस में 16 यात्री सवार थे। बस ब्रजघाट गंगा नदी पर बने पुल पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पुल के बीच में डिवाइडर पर बनी रेलिंग को तोड़कर बीच में लटक गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
हादसे देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर हापुड़ जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। बस को नीचे उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई है। बस के कारण हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। जाम के हालात बन गए। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसा हापुड़ जिले में हुआ है। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।