फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ramganga feeder canal pontoon bridge removed

Amroha News: रामगंगा पोषक नहर का पैंटून पुल हटाया

Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ramganga feeder canal pontoon bridge removed
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर पर लगा पैंटून पुल शुक्रवार को हटा दिया गया। दारानगर समेत चार गांवों के ग्रामीणों का आवागमन छह माह के लिए नाव पर ही निर्भर रहेगा। खेतों पर आने जाने के लिए भी नाव का ही एकमात्र विकल्प है।
दारानगर गांव रामगंगा पोषक नहर व गंगा के टापू में बसा है। इसके पास टीकों वाली, जहांगीर वाली और मंदिर वाली भुड्डी गांव हैं। दारानगर को छोड़कर बाकी तीन गांव के ग्रामीण शीशों वाली गांव में पक्के पुल से गुजरते थे, लेकिन बीते दिनों गंगा में आई बाढ़ के कारण नाले पर बना अस्थाई और कच्चा बांध कट गया। अब उनके और दारा नगर गांव के ग्रामीणों के आवागमन लिए पैंटून पुल ही एकमात्र विकल्प बचा था।
विज्ञापन

इसके अलावा मुरादपुर, अलीनगर और पपसरा खादर गांव के ग्रामीणों की खेती की अधिकांश जमीन भी गंगा पार है। जहां तक आने जाने के लिए पैंटून पुल के अलावा कोई रास्ता नहीं रहता। पुल को सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को हटा दिया। अब छह महीने बाद जनवरी में पैंटून पुल लगाया जाएगा। तब तक ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पैंटून पुल हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed