{"_id":"6a9b2a30d0ba50c9d101ed75","slug":"ramdol-procession-today-dm-and-sp-review-security-arrangements-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172202-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रामडोल शोभायात्रा आज, डीएम-एसपी, सुरक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रामडोल शोभायात्रा आज, डीएम-एसपी, सुरक्षा का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी डॉ. लखन सिंह यादव ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने टीपी नगर, आवास विकास, अतरासी तिराहा, मोहल्ला बटवाल समेत प्रमुख बाजारों और शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, जलभराव, साफ-सफाई, पथ प्रकाश, विद्युत तारों और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित विभागों को शोभायात्रा से पहले गड्ढे और जलभराव दूर कराने तथा मार्ग में किसी तरह का अवरोध नहीं रहने देने के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ प्रमुख स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। सीसीटीवी से भी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।
डीएम-एसपी ने आमजन और व्यापारियों से पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि भ्रामक सामग्री प्रसारित नहीं करने को भी कहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
बैंड-बाजे संग बांटे निमंत्रणपत्र
अमरोहा। एतिहासिक रामडोल शोभायात्रा को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। शोभायात्रा से एक दिन पहले शुक्रवार को श्री धार्मिक रामडोल कमेटी की ओर से अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा के नेतृत्व में निमंत्रण यात्रा निकाली गई। मोहल्ला बाजार कोट स्थित रियासत वाला मंदिर से शुरू हुई यात्रा प्रमुख बाजारों से होते हुए बाबा गंगानाथ मंदिर पहुंची। बैंड-बाजे के साथ निकली यात्रा के दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने लोगों से शनिवार को निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा के साथ अजय चतुर्वेदी, पंकज जिंदल, मनोज अग्रवाल, कुंवर विनीत अग्रवाल, सुभाष शर्मा, सचिन त्रिवेदी, मनु शर्मा मौजूद रहे। संवाद