फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ram navmi celebrated by arya samaj

श्री राम का पूरा जीवन दर्शन संस्कार और संदेशों से ओतप्रोत: अभय आर्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ram navmi celebrated by arya samaj
अमरोहा। आर्य समाज में श्रीराम नवमी पर हुआ यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के प्रधान अभय आर्य ने कहा कि श्री राम का पूरा जीवन दर्शन संस्कार और संदेशों से ओतप्रोत है। हमें उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को श्री राम नवमी पर्व पर आर्य समाज में राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में विधि विधान से संपन्न हुआ। समाज में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई। आर्य समाज प्रधान अभय आर्य ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और कहा भगवान श्री राम आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। डॉ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि श्री राम का चरित्र शोध का विषय है। श्रीराम हमें भाईचारे को मजबूत करने की शिक्षा देते हैं। हमें भगवान राम की मर्यादाओं को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। अनिल जग्गा ने कहा श्री राम का जीवन प्रेरणाओं का पुंज है। सत्यार्थ प्रकाश का पाठन हेतराम सागर, नियम दिनेश चन्द्र रस्तोगी एवं संगठन सूत्र मनोहर लाल आर्य ने प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विनय त्यागी, मंत्री नत्थू सिहं आर्य, संजीव रस्तोगी, राजीव यादव, हरिओम अग्रवाल, नरेन्द्र कांत गर्ग, डॉ जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed