{"_id":"66bcf1901f77b636890fa016","slug":"rakshabandhan-leave-of-roadways-drivers-canceled-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-123940-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : रोडवेज चालकों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : रोडवेज चालकों की छुट्टी रद्द
Wed, 14 Aug 2024 11:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनें दो दिन रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। परिवहन निगम 17 से 22 अगस्त तक स्पेशल बसों का संचालन करेगा। बहनों को 19 और 20 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दौरान बस चालकों के साथ कर्मियों को ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।
रक्षाबंधन पर बहनें परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। ऐसे में डिपो के चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संविदा चालक, परिचालकों को 1800 किमी से अधिक अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति किमी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान छह कार्य दिवसों में संविदा चालक व परिचालक को 1800 किमी का संचालन पूरा करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। डिपो पर तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिदिन के अनुसार भुगतान होगा।