{"_id":"6896621f5f3420786008b565","slug":"rakshabandhan-fights-in-trains-and-roadways-buses-sisters-are-troubled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145436-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : ट्रेनों व रोडवेज की बसों में मारामारी, बहनें परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : ट्रेनों व रोडवेज की बसों में मारामारी, बहनें परेशान
Sat, 09 Aug 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
जोया में रोडवेज बस में बैठते लोग।संवाद
- फोटो : संवाद
अमरोहा। रक्षाबंधन शनिवार को है लेकिन एक दिन पहले शुक्रवार को ही अधिकांश बहनें भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं। शाम को भीड़ बढ़ते ही ट्रेनों और रोडवेज बसों में सीट को लेकर मारामारी देखने को मिली। ट्रेनों व बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ रही है।
फ्री सफर के चलते ज्यादातर बहनों ने रोडवेज की बसों को चुना। रोडवेज की बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बैठने को लेकर धक्का-मुक्की का माहौल रहा। डिपो में बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने को लेकर आपाधापी मची रही। वहीं, बसों को लेकर बहनें इधर-उधर भटकती रहीं। त्योहार पर उमड़ी बहनों की भीड़ के सामने परिवहन निगम के दावे फैल साबित होते दिख रहे है। दुश्वारियां झेलकर बहनें भाइयों के घर पहुंच रही है।
मालूम रहे कि परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराने का दावा किया था लेकिन त्योहार पर उमड़ी भीड़ के आगे रोडवेज की बस सेवा बौनी साबित हुए है। सुबह से ही बहनें बसों के अभाव में इधर-उधर भटकती देखी गईं। डिपो में बसों के इंतजार में काफी देर बैठना पड़ा। दिनभर बसों को लेकर मारामारी रही। अमरोहा डिपो से लेकर जोया में हाईवे पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराई जा रही है। दिल्ली से लेकर लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। त्योहार के चलते डिपो की सभी बसें ऑन रोड कर दी गई हैं। दस अगस्त तक अतिरिक्त बस सेवा जारी रहेगी। यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिल्ली और लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए
परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराने के लिए दिल्ली, हरिद्वार, मुरादाबाद आदि मार्गों के लिए अतिरिक्त बस सेवा चलाई गई है। वहीं लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रेलवे स्टेशन भी देखने को मिली भीड़
रक्षाबंधन के चलते ट्रेनें भी फूल दिख रही हैं। अप एंड डाउन ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों में मशक्कत करनी पड़ी। अमरोहा स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। आपाधापी का माहौल रहा। भीड़ के चलते महिलाएं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।