फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rajyapal anandi ben patel

राज्यपाल के कार्यक्रम एंट्री नहीं मिलने पर भाजपाइयों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rajyapal anandi ben patel
अमरोहा। सिकरिया गांव स्थित बान नदी पर कृषि और उद्यान विभाग के कार्यों के कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने पर भाजपाई बिफर गए। भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। कई कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। उन्होंने अपनी सरकार की धौंस जमाते हुए कहा कि सरकार हमारी है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाया और मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दो टूक कहा कि प्रशासन से एंट्री पास लेकर आओ। इसके बाद अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि राज्यपाल के आने पर मौका देखकर वह भी बिना पास के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

बुधवार को सूूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अमरोहा में आगमन प्रस्तावित था। पिछले कई दिनों से उनके आने की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जिले में गजरौला और नौगांवा सादात दो जगह कार्यक्रम प्रस्तावित था। हैलीपैड पर उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। जिला प्रशासन ने राज्यपाल की सुरक्षा और प्रोटोकॉल के हिसाब से चुनिंदा भाजपाई और सभी अधिकारियों को वीवीआईपी पास जारी किए थे। जिनपर पास नहीं थे उन्हें कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं दी गई। राज्यपाल के पहुंचने से पहले काफी भाजपाई सिकरिया में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के पास वीआईपी पास नहीं थे। उन्हें पुलिस ने बाहर रोक दिया। फिर क्या था, भाजपाई पुलिस कर्मियों ने उलझ गए। उन्होंने अंदर जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। कहा की हमारी सरकार है और पुलिस बदतमीजी कर रही है। थोड़ी ही देर में भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। हंगामा देखकर नौगांवा सादात एसडीएम इंद्रनंदन मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाया। यहां करीब पंद्रह मिनट तक हंगामे की स्थिति बनी रही लेकिन, राज्यपाल के आने के बाद सभी कार्यकर्ता हबड़तबड़ में अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed