Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NPK prices hiked by Rs 500; farmers express anger

Amroha News: एनपीके के दाम में 500 रुपये बढ़ोतरी, किसानों में गुस्सा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
NPK prices hiked by Rs 500; farmers express anger
अमरोहा। एनपीके खाद के कट्टे की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहले 1950 रुपये में मिलने वाला कट्टा अब 2450 रुपये में मिलेगा। किसानों ने बढ़े दाम वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1.76 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल है और लगभग 2.50 लाख किसान खेती करते हैं। अक्तूबर से मार्च तक करीब नौ हजार मीट्रिक टन एनपीके खाद की खपत होती है। वर्तमान में सात हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि भाजपा सरकार ने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आमदनी बढ़ने के बजाय खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल, बिजली और मजदूरी महंगी होने से खेती मुश्किल हो रही है। गन्ना किसानों को भी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि कृषि लागत बढ़ने के अनुपात में उपज का मूल्य भी बढ़ाया जाना चाहिए। सरकार खाद के बढ़े दाम वापस लेकर राहत दे।
-----------------
- खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, उर्वरक और कीटनाशकों के दाम बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को आश्वासन नहीं, बल्कि फसलों का सम्मानजनक मूल्य और आर्थिक सुरक्षा चाहिए। किसान खुशहाल होगा, तभी देश और उपभोक्ता भी खुशहाल होंगे।
- दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू शंकर

- खाद और खेती में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि किसानों को फसल की लागत तक नहीं मिल पा रही है। सरकार ने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन खेती की बढ़ती लागत से मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार डीएपी के बढ़े दाम वापस लेकर किसानों को राहत दे।
- दानवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू टिकैत गुट

- एनपीके खाद की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी से किसानों में आक्रोश है। खाद महंगी होने से खेती की लागत बढ़ रही है और खेती करना मुश्किल हो रहा है। सरकार को किसानों की परेशानी समझते हुए बढ़े दामों पर ध्यान देना चाहिए।

- महावीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट
जिले में किसानों को जरूरत के अनुसार खाद का वितरण कराया जा रहा है। फिलहाल खाद की कोई कमी नहीं है। जिले में सात हजार मीट्रिक टन एनपीके खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
- मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी अमरोहा
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed