फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rajbala got first place in cooking

Amroha News: पाक कला में राजबाला को मिला पहला स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rajbala got first place in cooking
अमरोहा। मिड-डे मील योजना के तहत जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन बीएसए कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें राजबाला ने पहला व सुदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता रसोइयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मिड-डे मील मेन्यू के तहत छह दिनों में बनने वाले भोजन को तैयार कराया गया। प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया था। निर्णायक मंडल द्वारा पाक कला, भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व, भोजन बनाने का तरीका, स्वच्छता, सुरक्षा, सभ्य व्यवहार, एप्रेन, ड्रेस व हेड कवर का प्रयोग करते हुए अंक निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गजरौला के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रखेड़ा की राजबाला को पहला स्थान मिलने पर 3500 रुपये मिले। धनौरा के शहबाजपुर गुर्जर के संविलियन विद्यालय की सुदेश दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 2500 रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं प्राथमिक विद्यालय मुनीमपुर की ममता को तीसरा स्थान मिलने पर 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनय कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, चिकित्साधिकारी द्वारा नामित महिला चिकित्साधिकारी डाॅ. ऋचा गुप्ता, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर काॅलेज स्नेहलता, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि सतीश कुमार व गृह विज्ञान की प्रवक्ता पुनीता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ओजस्वी महिला स्वयं सहायता समूह की हितेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला ट्रांन्सजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ अमरोहा के सदस्य डॉ. दीपक अग्रवाल व बीएसए मोनिका ने सम्मानित किया। प्रतिभाग करने वाली अन्य रसोइयाें को सांत्वना पुरस्कार व यात्रा भत्ता के रूप में 600 रुपये दिए गए। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। संचालन मृणालिनी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed