{"_id":"5e628f048ebc3eeb0e65da9c","slug":"rain-in-amroha-jpnagar-news-mbd3424235151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों पर आफत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों पर आफत की बारिश
विज्ञापन
सैदनगली में तेज हवा और बारिश से फसल में नुकसान के वाद विलाप करता किसान
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। गुरुवार की रात करीब नौ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। यह बारिश फसलों के लिए आफत बनकर बरसी। आलू, टमाटर और सरसों की फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। जबकि बारिश पिछेती गेहूं की फसल के लिए मुफीद साबित होगी। अगेती गेहूं की फसल के गिरने से नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से किसान मायूस हो गए हैं।
रबी सीजन के चलते जिलेभर में करीब साढ़े तीन हजार हेक्टेअर जमीन पर सब्जी की फसल खड़ी हैं। जिसमें आलू, टमाटर समेत कई सब्जियां हैं। इसके अलावा हजारों हेक्टेअर में गेहूं और सरसों की फसलें खड़ी हैं। सरसों की फसल पकने की कगार पर है। अगेती गेहूं में बालियां निकल आईं हैं। बारिश से बालियों पर लगा बोर झड़ गया है। जिससे बालियों में दाना कमजोर हो सकता है। गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। झमाझम बारिश से खेतों में पानी जमा होने से आलू की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई। पकी सरसों और टमाटर को भी बारिश से नुकसान होने की आशंका है।
बारिश-तेज हवा से गेहूं और सरसों की फसल को भारी क्षति
मंडी धनौरा। बेमौसम बारिश के बाद तेज हवा से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और हवा से गेहूं की फसल बिछ गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है। बारिश और हवा से फसलों को हुए नुकसान के कारण किसानों की होली के रंग फीके पड़ गए हैं। होली के मौके पर गेहूं की फसल अधपकी हो जाती है। लेकिन बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान से किसान मायूस हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगी। पकी सरसों और टमाटर की फसलों को नुकसान की संभावना है। खेत में पानी भरने से आलू की फसल बेकार होने की आशंका बढ़ गई है। आलू गल सकता है। - राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी अमरोहा।