फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rain

बारिश से मौसम में ठंडक, सड़कों पर जलभराव, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain
हसनपुर में बरसात के बाद कोतवाली परिसर में जलभराव। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। रविवार दोपहर में नगर क्षेत्र और आसपास के इलाके में तेज बरसात होने जहां एक तरफ उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तो वहीं जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीण क्षेत्र तेज बारिश से दिनभर अछूता रहा। कई स्थानों पर आंशिक रूप से बारिश हुई। शहर हसनपुर व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में तेज बारिश होने से शहर के नाले नालियों की पोल खुल गई। नाले अट गए। पानी की निकासी नहीं होने पर जलभराव हो गया। मुख्य बाजार में मार्ग पर जलभराव होने के अलावा, अस्पताल रोड, कोतवाली के सामने राणा वाली गली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर, कोतवाली का परिसर तमाम जगहों पर जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों पर जलभराव हो जाने की वजह से पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में फिसल गए, तो ई-रिक्शा की मोटर में पानी भर जाने से उन्हें पानी में ही खड़ी करनी पड़ी। हालांकि बरसात होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली। मौसम एकदम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed