{"_id":"6a9c7e9979a43bc3ef03bdb9","slug":"rain-battered-roads-causing-misery-to-commuters-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172277-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश से छलनी हुईं सड़कें...राहगीरों को दे रहीं दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश से छलनी हुईं सड़कें...राहगीरों को दे रहीं दर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर से गांव तक करीब 160 किलोमीटर सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बारिश से छलनी हुईं सड़कें राहगीरों को दर्द दे रही हैं। स्टेट हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़कों तक जगह-जगह सड़कें टूट चुकी हैं और गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ गई है और लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
बरसात के दौरान जगह-जगह सड़कें टूटने और गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पैचवर्क होने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। संभल-अमरोहा मार्ग स्थित संभल चौराहे पर सड़क क्षतिग्रस्त है। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं डिडौली क्षेत्र में ढकिया चमन से पतेई खालसा मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को बरसात के दौरान होती है, क्योंकि गड्ढे में पानी भरने से उसकी गहराई का पता नहीं चल पाता। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई बार ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है लेकिन अभी तक कुछ काम नहीं हो पाया।