{"_id":"6813da1cd31c4e3217007ab3","slug":"rahra-police-station-will-soon-be-shifted-to-its-own-building-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139134-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 451 करोड़ की 12 परियोजनाएं शुरू, पांच हजार को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 451 करोड़ की 12 परियोजनाएं शुरू, पांच हजार को मिला रोजगार
Fri, 02 May 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 02 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में साइन किए गए एमओयू धरातल पर उतरना शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में निवेशकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए।
उद्योग विभाग के अनुसार जिले में फिलहाल 451 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं की शुरुआत हो गई है। जिससे पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया हुआ है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने उद्योग विभाग व निवेशकों की समीक्षा बैठक की। उद्योग विभाग के अनुसार जिले में निवेश के लिए 185 एमओयू साइन किए गए थे। इसमें 61 एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए चयन किए गए थे। जिसमें 451 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं में काम शुरू हो चुका है। डीएम ने कहा कि जिले में निवेशकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। कहा कि निवेशक भयमुक्त होकर जिले में काम करें।
उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागाें से समन्वय बनाकर निवेशकों की समस्याओं को दूर किया जाए। जिन परियोजनाओं का ऑन-ग्राउंड वाणिज्यिक संचालन आरंभ हो चुका है, उनका भौतिक सत्यापन कर पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी व निवेशक भी मौजूद रहे।