फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Purification of the soul is possible only through restraint of the senses.

Amroha News: इंद्रियों पर संयम से ही आत्मा की शुद्धि संभव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Purification of the soul is possible only through restraint of the senses.
अमरोहा। दशलक्षण पर्व के छठे दिन सोमवार को जैन समाज ने उत्तम संयम धर्म की आराधना की। जैन मंदिर कोट में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन हुआ। शाम को आरती के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

भोपाल से आए शास्त्री सौरभ जैन ने संयम का महत्व बताते हुए पांचों इंद्रियों और मन की इच्छाओं पर नियंत्रण तथा जीव हिंसा से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंद्रिय संयम में मन व इंद्रियों को भोग-विलास और पापकर्म से हटाकर आत्मचिंतन में लगाया जाता है, जबकि प्राणी संयम में जीवों की रक्षा का संकल्प लिया जाता है। सच्चा संयम त्याग और आत्म-जागृति से आता है।
विज्ञापन

भाद्रपद शुक्ल दशमी पर सुगंध दशमी भी मनाई गई। शहर के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने धूप खेई और देश में शांति व मंगल की कामना की।
कार्यक्रम में जैन समाज समिति अध्यक्ष योगेश जैन, मंत्री शरद जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, शशिकांत जैन, संजीव रतन जैन, पवन जैन, यश जैन, पारस जैन, लक्ष्य जैन, आर्जव जैन, सुषमा जैन, आशी जैन, राजुल जैन, सरिता जैन और सुनीता जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तम संयम धर्म से मन को मिलती है शांति
मंडी धनौरा। जैन शास्त्री ऋषभ ने कहा कि अधिक संग्रह और मोह तनाव बढ़ाते हैं, जबकि उत्तम संयम धर्म के पालन से मन को शांति मिलती है। वह नगर के जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में प्रवचन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तम संयम मोह-परिग्रह से दूर रखता है। मनुष्य को कर्म और वाणी से दूसरों के मान-सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में ही व्यक्ति की पहचान होती है। आपसी सौहार्द व समन्वय प्रेम और सुख का मार्ग प्रशस्त करता है। मंदिर में सुबह-शाम विशेष पूजा-अर्चना, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर सुशील जैन, कौशल जैन, सरिता जैन, सुमन जैन, इंद्र जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed