फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   public will say talaq in up to bjp,वअंपेप

यूपी के चुनाव में जनता बीजेपी को कहेगी तलाक-तलाक-तलाक

Tue, 15 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
public will say talaq in up to bjp,वअंपेप
अमरोहा के जेएस कालेज के मैदान में अजीमुश्शान इजलास-ए-आम में बोलते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
आईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी ने तीन तलाक मुद्दे पर बोले- मुसलमान कभी भी शरीयत में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि यूपी में चुनाव नजदीक हैं, इसलिए भाजपा तलाक को मुद्दा बना रही है। मुल्क को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है, मगर यहां की अवाम मुल्क की ताकत, खूबसूरती, पहचान व भाईचारे को कभी खत्म नहीं होने देगी। हिंदुस्तान की अवाम उसकी साजिशों को नाकाम करके रहेगी। यूपी चुनाव में जनता बीजेपी व आरएसएस को तलाक-तलाक-तलाक कहेगी। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि तलाक मेरा मामला है। मैंने शादी की है, आपको तकलीफ क्यों है। अगर रिश्ता खत्म होगा तो शरीयत के मुताबिक होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आठ मुस्लिम युवकों को कत्ल कर दिया गया। सरकार चाहती तो उनको जिंदा पकड़ सकती थी। लेकिन मोदी की हुकूमत ने उनको कत्ल कर दिया।  
विज्ञापन


वजीरे आजम ने 500 व 1000 के नोट बंद कर गरीबी का मजाक उड़ाया है। उस गरीब का क्या होगा जो दिन भर कमाकर रोटी खाता है। छह दिन के भीतर प्रदेश में नोट बंद होने से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में एक मुसलमान नेता था, जिसे सरेआम अवाम के सामने मारा पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में दूसरे मुस्लिम नेता को धक्का देकर बेइज्जत कर दिया गया। वाकई में आब्दी हैं तो लात मार देनी चाहिए ऐसी पार्टी को जो बेइज्जत करती है। उन्होंने मुस्लिमों का आह्वान करते हुए कहा कि सत्तर साल आपने कांग्रेस को साथ देकर बचाया, मुलायम तो कभी बसपा को बचाया, मगर अब अपने नुमाइंदे को कामयाब बनाएं। जिस तरह सपा पार्टी के 70 लोग विधानसभा में गूंगे बन जाते हैं, उस तरह मेरी पार्टी के दस लोग ही चीख-चीखकर आपकी आवाज उठाएंगे और विस को हिला कर रख देंगे।


प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अमरोहा विधानसभा प्रत्याशी शमीम अहमद तुर्क, नासिर अली, हाजी अब्दुल सलाम, सलमान, यासीन मलिक, वसीम अहमद, मो.रागिब सिद्दीकी, हम्जाद सिद्दीकी, सालिम पठान, वारिश पठान, उवैस अनवर, खालिद मंसूर, आमिर खां आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed