फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Public service center operator shot and robbed

जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator shot and robbed
लूट का पीड़ित एवं गोली लगने से घायल जितेंद्र प्रजापति। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। सैदनगली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर उससे 60 हजार रुपये की नगदी लूट ली। इसके अलावा बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक के दो साथियों से 22 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं घायल का उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सैदनगली कस्बा निवासी जितेंद्र प्रजापति कस्बे में ही भारतीय स्टेट बैंक के नजदीक जन सेवा केंद्र चलाते हैं। उनके साथ हसनपुर के मोहल्ला होली वाला निवासी शुभेंदु और सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक निवासी महेंद्र भी कार्य करते हैं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे यह तीनों बाइक पर सवार होकर गांव दमगढ़ी एवं बिजनौरा से होकर वापस से सैदनगली जा रहे थे। लिंक मार्ग पर गांव इकौंदा के नजदीक तालाब के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। उन्होंने तमंचा दिखाते हुए इनकी बाइक को रुकवा लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। इतना ही नहीं बदमाशों ने जितेंद्र प्रजापति की घुटने से ऊपर जांघ में गोली मार दी और जितेंद्र के बैग में रखे 60 हजार रुपये, शुभेंदु के दो हजार जबकि महेंद्र से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना के करीब एक घंटे बाद पीड़ित ने किसी तरह से घर पहुंच कर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद तीनों पीड़ित थाने पहुंचे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और रात करीब 3 बजे अस्पताल में ले जाकर गोली लगने से घायल जितेंद्र का उपचार कराया। मामूली रूप से जख्मी हुए महेंद्र और शुभेंदु का भी मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के दौरान चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। उधर जांघ में गोली लगने से घायल जन सेवा केंद्र संचालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की घटना का मामला संज्ञान में है। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-सत्येंद्र कुमार सिंह थाना अध्यक्ष सैदनगली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed