फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Public service center operator beaten up, accused of robbery

Amroha News: जनसेवा केंद्र संचालक से मारपीट, लूटपाट का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator beaten up, accused of robbery
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर से नौगांवा सादात जाने के लिए निकले जनसेवा केंद्र संचालक से कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि तमंचे के बल पर बैग में रखे 75 हजार रुपये लूट लिए और जरूरी कागजात छीन लिए। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के सिरसा जट गांव निवासी मोहम्मद सरताज जनसेवा केंद्र चलते हैं। वह रोजाना घर से नौगांवा सादात अपने जनसेवा केंद्र पर जाते हैं। 22 जुलाई की सुबह दस बजे घर से जनसेवा केंद्र पर जाने के लिए निकले थे। सरताज ने बताया कि वह बीजरा गांव के पास जियारत पर पहुंचे, तो गांव के ही मोहसिन, उस्मान, सिद्धार्थ उर्फ गोलू और शिवम ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

लाठी डंडों से मारपीट की और तमंचे के बल पर बैग में रखे 75 हजार रुपये लूट लिए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित ने पहले लूट का आरोप लगाया था बाद में मारपीट की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed