फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Public meeting place turned into cantonment, drone surveillance

छावनी में तब्दील रहा जनसभा स्थल, ड्रोन से हुई निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Public meeting place turned into cantonment, drone surveillance
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ड्रोन कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की गई। जनसभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। करीब 30 स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। जबकि जनसभा स्थल पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद ही लोगों को जनसभा में जाने दिया गया। जबकि, मंच लखनऊ की खुफिया टीम के हवाले रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को अमरोहा के श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान में पहुंचे। यहां जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। मंच के आसपास सभा स्थल छावनी बना रहा। करीब ढाई हजार पुलिस कर्मियों के अलावा दो कंपनी पीएसी लगाई गई थी। जनसभा में शामिल होने वाले हर एक व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर गेट से गुजरना पड़ा। साथ यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों की तलाशी ली। डी-सर्किल में सादे कपड़ों में पुलिस, एलआईयू और इंटेलिजेंस कर्मी तैनात रहे। सभा शुरू होने से पहले डाग स्क्वॉड टीम और बम निरोधक दस्ते ने मंच और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस ने जनसभा स्थल और आस-पास के इलाके की निगरानी ड्रोन से निगरानी की। एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed