{"_id":"612938e98ebc3e7a1e6ffbe1","slug":"protest-of-young-jpnagar-news-mbd400656156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने पर भड़के युवा, सितंबर में कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने पर भड़के युवा, सितंबर में कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा ने सेना भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने पर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार दो सालों से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है। इसके चलते सेना में भर्ती का सपना संजोए युवाओं में निराशा है। उनकी आयु बढ़ रही है। इसके चलते आने वाले समय में ओवर एज हो जाएंगे। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में कहा कि सितंबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू कराएं ताकि युवाओं को सेना से जुड़ने का अवसर मिल सके।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत औलख की अगुवाई में विभिन्न इलाकों के युवाओं का जुटान शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सामने पार्क में हुआ। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न जगहों में युवा सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रही है। नियमित तौर पर सुबह शाम को दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं भर्ती प्रक्रिया छह सितंबर को थी लेकिन उसे भी निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते सैकड़ों युवाओं को निराशा हुई है। उन्हे भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है।
युवाओं ने कहा कि कोरोना के दौरान भर्ती प्रक्रिया नहीं चालू हुई है ऐसे में ओवर एज वाले युवाओं को दो साल तक मौका दिया जाए। इसके साथ ही छह सितंबर को भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाए। साथ ही पुराने फॉर्म पर भर्ती करवाना जरूरी है। इस दौरान गुरमीत ग्रेवाल, शमसुद्दीन, प्रियांशु, अनस मलिक, जयंत सिरोही, परवीन, प्रिंस, शाकिर, मनदीप चौधरी, दिव्यांक चौहान, सालिम, हरमीत चीमा, योगेश कुमार, अमरजीत चीमा, सोहेल, आदित्य चौधरी, तुषार, ललित सिद्धू आदि रहे।