फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of women

श्मसान घाट की जमीन में रास्ता निकालने पर महिलाएं भड़कीं, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest of women
अमरोहा। श्मशान घाट की जमीन में रास्ता निकालने के विरोध में गांव की महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। रामपुर घना गांव की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर घना गांव की महिलाओं की जुटान शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई। महिलाओं ने कहा कि गांव में जाटव समाज के लोगों का श्मशान घाट है। यहां पर बच्चों को दफनाया जाता है। लेकिन कुछ दिन पहले उसकी जमीन से अवैध तरीके से रास्ता निकाला जा रहा है। हम लोगों ने प्रतिरोध जताया तो पंचायत प्रतिनिधि और उनके समर्थक मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की शह पर रास्ता निकाला जा रहा है। तहसील और थाना में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव की महिलाओं ने धार्मिक स्थल के पुनर्निमाण और अवैध रास्ते निकालने पर सख्ती से रोक लगाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में शकुंतला, बबिता, गीता, रामकली, संतेश, जमना, होमवती आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed