{"_id":"619be769d5fb354e8b5bb337","slug":"protest-of-wasim-rizvi-jpnagar-news-mbd41029082","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम की किताब झूठ का पुलिंदा, भावनाओं को भड़का रहा, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम की किताब झूठ का पुलिंदा, भावनाओं को भड़का रहा, भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अंजुमन रजाकाराने हुसैनी ने वसीम रिजवी के कृत्यों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वसीम की किताब को झूठ का पुलिंदा बताया। उसने इस्लाम धर्म को छोड़ दिया है। ऐसे में उसे तत्काल शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य से बर्खास्त किया जाए। संविधान में किसी भी धर्म को गलत कहने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण को दिया।
शिया शहर इमाम डॉ. एमएस नकवी, गुलाम सज्जाद और खुर्शीद हैदर जैदी की अगुवाई में शिया समुदाय के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने वसीम रिजवी की कृत्यों के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि वह बार बार इस्लाम धर्म और पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ असत्य बातें लिखा है। उसके करतूत से मुसलमानों की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसके साथ ही वीडियो क्लिप में पैगम्बर साहब के शान में गुस्ताखी कर रहा है। वह आदतन धर्म को लेकर टिप्पणी कर रहा है। ऐसे में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और उसको जेल भेजा जाए क्योंकि उसके समाज में रहने से शांति व्यवस्था को लेकर खतरा मंडरा रहा है। कार्रवाई की मांग करने वालों में मौलाना अख्तर, मौलाना रजा काजिम अख्तर, मौलाना वसीम, मौलाना शादाब हैदर, डॉ. चंदन नकवी, खुर्शीद हैदर जैदी, सफी नजर, इकबाल खान, डॉ. अफसर परवेज, हुसैन रजा, अख्तर अब्बास, शाने मुज्तबा आदि रहे।