{"_id":"6797fb21711f0a93ac0f3b87","slug":"protest-of-the-pradhans-against-the-attack-on-their-colleague-they-said-the-strongmen-have-occupied-the-government-lands-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-133206-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साथी पर हमले के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन \nबोले- सरकारी जमीनों पर दबंगों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साथी पर हमले के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन बोले- सरकारी जमीनों पर दबंगों का कब्जा
Tue, 28 Jan 2025 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार पर जानलेवा हमला के विरोध में प्रधान संघ उतर आया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तालाबों, आरआरसी सेंटर व पंचायत घरों के लिए चिह्नित जमीनों पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कब्जेधारी ग्राम प्रधानों से रंजिश सकते हैं। ऐसे में कैसे कब्जे हटाए जाएं। उन्होंने राजस्व विभाग और पुलिस से कब्जा हटवाने की मांग की है।
सोमवार को प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष महाराज सिंह के नेतृत्व में प्रधान कलक्ट्रेट पहुंचे। समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तालाबों के सौंदर्कीकरण, आरआरसी सेंटर और पंचायत घरों के लिए चिह्नत जमीनों पर दबंगों ने कब्जे कर लिए हैं। यह लोग ग्राम प्रधानों से रंजिश रखते हैं। इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार को तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, अत्यंत कुमार के द्वारा सार्वजनिक उपयोग भूमि तालाब आदि को कब्जा हटाने के संबंध में डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने नौगांवा सादात तहसील के अधिकारियों को कब्जा हटवाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी तहसील के अधिकारियों ने तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवाया।
शासन से अवैध कब्जों की रिपोर्ट मांगी जाती है, तो लेखपाल से दबाव देकर शासन को फर्जी रिपोर्ट भेज दी जाती है कि हमने अवैध कब्जे हटवा दिए हैं। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उल्टा प्रधानों को परेशान किया जाता है। प्रधानों ने डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पुखराज सिंह, राकेश कुमार, फारूक हुसैन, नरेश सिंह, समता देवी, इम्तियाज, कोमल, उषा देवी आदि मौजूद रहे।