{"_id":"6106f6f78ebc3e83e674fa39","slug":"protest-of-milk-factory-gajraula-news-mbd3978159131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोया के ग्रामीणों ने दूध फैक्ट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोया के ग्रामीणों ने दूध फैक्ट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोया के ग्रामीणों ने दूध फैक्टरी के खिलाफ किया प्रदर्शन
गजरौला (अमरोहा)। एक दूध फैक्ट्री की दीवार गन्ने के खेत में गिर जाने और दूषित पानी फसल में भर जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर किसानों ने कहा कि दूध की फैक्टरी उनकी परेशानी का कारण बनती जा रही है। दूषित पानी फसलों को नष्ट कर रहा है।
क्षेत्र के गांव छोया निवासी इमरत सिंह किसान हैं। उनका खेत हसनपुर रोड स्थित एक दूध फैक्टरी के निकट है। किसान का आरोप है कि बीते दिनों हुई बरसात से दूध की फैक्टरी की दीवार ढह कर गन्ने के खेत में गिर गई। इसके बाद फैक्टरी का दूषित पानी गन्ने के खेत में पहुंच गया। फैक्टरी प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार को किसान ने गांव के लोगों को खेत में गिरी हुई दीवार पर इकट्ठा कर प्रदर्शन किया। फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजा दिलाए जाने की आवाज उठाई। इस मौके पर गौरव गुर्जर, सिद्घार्थ कुमार, धर्मवीर सिंह, यशवीर सिंह, केसर देवी, माया देवी, इंद्रेश, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद