फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of manraga labourers

चौबारा में दो वर्ष से मानदेय नहीं मिलने पर भड़के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest of manraga labourers
गजरौला (अमरोहा)। रोजगार सेवक पर मनमानी कर जॉब कार्ड नहीं देने और दो वर्ष से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मनरेगा श्रमिकों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही नवागत डीएम को पत्र भेजकर शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम गांव में एकत्र मनरेगा श्रमिकों ने गांव के रोजगार सेवर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह उन्हें जॉब कार्ड देने में मनमानी करता है। इनका आरोप था कि कार्ड मांगने पर वह गालीगलौज करता है। कार्ड नहीं होने के कारण ही खाते में रुपये भी नहीं आते हैं। उन्होंने दो वर्ष से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। कहा कि यदि उन्हें भुगतान नहीं मिला तो वे कलेक्ट्रेट पर जाकर धरना देने को विवश होंगे। बाद में उन्होंने नवागत जिला धिकारी को पत्र भेजकर शिकायत करने की बात भी कही। पत्र पर विजेंद्र सिंह, कमल सिंह, संजय, नरदेव,तेजपाल, वसीम,मुन्नू,प्रकाश,विक्रम, आसिफ,विक्रम,धर्मवीर,धर्मवीर,दौलतराम,हरिचंद,दिनेश कुमार, शेर सिंह,कृपाल सिंह, रतन सिंह,कमल, जुल्फकार,किरन कुमार,राधेश्याम,तेजपाल सिंह,श्याम सिंह,धर्मवीर,भीमसेन आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed