{"_id":"60b913f88ebc3e29be28953d","slug":"protest-of-farmers-jpnagar-news-mbd3910347109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कृषि कानून रद्द हों, एमएसपी पर बने कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों कृषि कानून रद्द हों, एमएसपी पर बने कानून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आठवें दिन भी किसानों का टोल प्लाजा पर धरना जारी रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताया।
बुधवार को हसनपुर ब्लॉक अध्यक्ष कॉलेज सिंह के नेतृत्व में जोया टोल प्लाजा पर धरना के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीनों नए काले कानून वापस लिए जाएं। पिछले छह महीने से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। बावजूद इसके सरकार अन्नदाता की मांगों को अनसुना कर रही है। सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होंगे और एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। जल्द की भारतीय किसान यूनियन सभी जिलाधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी करेगी। रिलायंस के पंप बंद किए जाएंगे। किसानों द्वारा सहकारी समितियों पर गेहूं बेचा गया है, उसका भुगतान शीघ्र कराया जाए। सभी चीनी मिल बंद होने से पहले किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करें। इस दौरान हरपाल सिंह, विजय पाल सिंह, सहदेव, मुकेश कुमार, मोहन सिंह, अंकित, राजीव बेनीवाल, बादशाह बेनीवाल, मोनू, धीरज, तेजपाल सिंह, राजपाल सिंह, मेवाराम, सचिन, शीशपाल सिंह, जसपाल सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।