फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of dilari police

महिलाओं ने डिलारी पुलिस से दहेज उत्पीड़न का आरोपी छुड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
protest of dilari police
जोया(अमरोहा)। दहेज उत्पीड़न से आरोपी को गिरफ्तार करके लेकर जा रही डिलारी थाना पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। जमकर हंगामा किया। पुलिस से खींचातानी कर आरोपी को छुड़ा लिया। महिलाओ के आक्रोश के चलते डिलारी पुलिस को उल्टे पाव लौटना पड़ा। डिडौली पुलिस ने इस तरह की घटना संज्ञान में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले परिवार के के खिलाफ डिलारी थाने में दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात डिलारी थाना पुलिस गांव पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले कर लिया। अभी पुलिस उसे पकड़ कर लेकर जा रही थी। तभी महिलाओं में पुलिस का घेराव कर लिया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बताते हैं कि महिलाओं ने पुलिस से खींचातानी करके आरोपी युवक को छुड़ा लिया। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। लिहाजा डिलारी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने इस तरह की किसी भी घटना के संज्ञान में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed