फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of congress workers

मंगल बाजार खोलने के लिए कलक्ट्रेट में दोबारा गरजें कांग्रेसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
अमरोहा। कांग्रेसियों ने शहर के मंगल बाजार को खोलने के लिए सोमवार को दूसरी बार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों परिवार के लोगों का भरण पोषण होता था लेकिन डेढ़ साल से बंद होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार ने सब कुछ खोलने की अनुमति दे दी है बावजूद इसके प्रशासन मनमानी कर रहा है। फुटपाथ कारोबारियों का परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। डिप्टी कलक्टर विवेक यादव और प्रशिक्षु डिप्टी कलक्टर अंजलि सिंह को पत्र देकर बाजार खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में कांग्रेसी नेता सोमवार को दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट में आए। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर खत्म हो गई है। मंगल बाजार को खोलने की अनुमति दी जाए। क्योंकि इससे सैकड़ों परिवार की आजीविका जुड़ी है। उन्होंने बताया कि शहर के पक्का बाग चौराहे से नल, सराय कोहना, झंडा शहीद और जामा मस्जिद रोड तक सड़क किनारे दुकान सजती थीं यहां पर लोग खाद्य पदार्थों के अलावा रेडिमेड समेत अन्य वस्तुत खरीदते थे। उसकी कीमत बाजार के दुकानों से कम होती थी। इससे कम आय के परिवार को आसानी से उचित कीमत पर सामान मिल जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। इसके चलतअधिक कीमत पर सामाना खरीद रहे हैं। इसके चलते लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। इससे पहले कांग्रेसियों ने 24 सितंबर को पत्र सौंपा था। इस दौरान अली इमाम रिजवी, अमित कुमार सोनू, शाने अली नकवी, डॉ. शाहिद उस्मानी, फरमान अहमद, नासिर खान, संजय शर्मा, दीपांशु, अनुज, शहजाद अंसारी, साबिर अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed