{"_id":"5fd26f808ebc3e3fc566738a","slug":"protest-of-bjp-workers-jpnagar-news-mbd3722279178","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे खारिज होते ही भाजपाईयों ने फिर खोला हसनपुर चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे खारिज होते ही भाजपाईयों ने फिर खोला हसनपुर चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन
अमरोहा। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हसनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाली बसपा की नीलम शादाब खां की कुर्सी पर एक बार फिर संकटों के बादल मंडराने लगे हैं। स्टे खारिज होने के बाद भाजपाइयों ने फिर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने डीएम को पत्र सौंपकर तत्काल सभी वित्तीय अधिकार सीज कर निर्वाचन रद्द करने की मांग की है।
गुरुवार को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल कुमार गर्ग के नेतृत्व में तमाम भाजपाई अमरोहा कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम उमेश मिश्रा को पत्र सौंपकर बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव में हसनपुर नगरपालिका की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। जबकि, वर्तमान पालिका चेयरमैन नीलम शादाब खां सामान्य जाति (शेख जाति) की महिला हैं। उन्होंने निर्वाचन के दौरान पिछड़ी जाति के लिए (शेख ढप्पाली जाति) प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। यह प्रमाण पत्र जाली और फर्जी पत्र प्रस्तुत करके बनाया गया था। सामान्य जाति की होने के बावजूद वह पिछड़ा वर्ग जाति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गई है। इस दौरान इसकी शिकायत तत्कालीन डीएम से की गई थी। चूंकि नीलम शादाब खां संभल जिले की रहने वाली हैं। इसलिए संभल के तत्कालीन एसडीएम द्वारा 11 दिसंबर 2017 को अध्यक्ष नीलम शादाब खां का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था। यह मामला अमरोहा जिले के तत्कालीन डीएम की अध्यक्षता में बनाई गई समिति के समक्ष चलता रहा। चेयरमैन नीलम शादाब खां अपनी जाति प्रमाण पत्र को सही बताते हुए अपना पक्ष रखती रहीं। कहीं से कोई राहत नहीं मिलता देखकर चेयरमैन नीलम शादाब खां ने उपजिलाधिकारी संभल द्वारा पारित आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में सिविल याचिका दायर की और स्टे ले लिया था। इसके बाद कई बार स्टे की तिथि आगे बढ़ाती रहीं। लेकिन, अब 7 दिसंबर 2020 को न्यायालय ने उनकी सिविल याचिका को खारिज कर दिया है। इसलिए अब नगर पालिका परिषद की चेयरमैन नीलम शादाब खां के समस्त वित्तीय अधिकार सीज कर उनके निर्वाचन रद्द किया जाए। इस दौरान एडवोकेट सुखबीर सिंह चौहान, अंकुर अग्रवाल, कविता सैनी आदि मौजूद रहे।