फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of advocates

बिना जांच एफआईआर दर्ज होने से भड़के अधिवक्ता, जोया रोड जाम, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
protest of advocates
अमरोहा। अधिवक्ता और उनके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से नाराज साथी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार कर एसपी आफिस के सामने जोया रोड जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एक दरोगा को खदेड़ दिया। मामला बढ़ता देखकर एएसपी ने मौके पर पहुंच कर बिगड़ते हालात संभाले। कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। अधिवक्ताओं ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर मुकदमे को खत्म करने की मांग की। एएसपी से आश्वासन के बाद अधिवक्ता वापस कचहरी लौट गए। करीब आधा घंटे तक एसपी ऑफिस के बाहर अधिवक्ताओं का हंगामा रहा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी अधिवक्ता मनु शर्मा और शिक्षक दंपती के बीच पिछले चार महीने से विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। लेकिन शुक्रवार की शाम को फिर शिक्षक दंपती के गवाह महेश कुमार ने मनु शर्मा और उनके स्वजन के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उनका आरोप है कि मनु शर्मा और उनके परिजन गवाही न देने के लिए दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

यह बात शनिवार की सुबह साथी अधिवक्ताओं को पता चली तो उनका गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पहले बैठक की। इसके बाद न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर एसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां जोया रोड पर जाम लगा दिया। नगर कोतवाल व एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। कहा कि ने बगैर जांच पड़ताल किए रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि कोई घटना हुई ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलते ही एसओ देहात सुनील मलिक, एसएसआई अमरोहा नगर जितेंद्र बालियान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी के पीआरओ हरिनाथ यादव ने भी अधिवक्ताओं से वार्ता कर समझाने की कोशिश की, लेकिन अधिवक्ता नहीं माने। वह एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे। इसके बाद एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझा कर शांत किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा खत्म कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed